{"_id":"69c54766303fea6fbc0c24b1","slug":"terrorists-enter-metro-station-in-agra-during-mock-drill-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mock Drill: मेट्रो स्टेशन में घुसे आतंकी, यात्रियों को बनाया बंधक; एसएसएफ जवान और पैरा कमांडो ने की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mock Drill: मेट्रो स्टेशन में घुसे आतंकी, यात्रियों को बनाया बंधक; एसएसएफ जवान और पैरा कमांडो ने की घेराबंदी
Thu, 26 Mar 2026 08:19 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:19 PM IST
सार
आगरा में मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जवानों की घेराबंदी देख एक बार यात्री दहशत में आ गए। बाद में मॉकड्रिल की जानकारी होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन पर मोर्चा संभाले जवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजमहल मेट्रो स्टेशन में सुबह एक के बाद एक कई आतंकी घुस गए। प्लेटफाॅर्म पर पहुंचकर यात्रियों को बंधक बना लिया। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के जवानों ने आतंकियों की घेराबंदी कर ली। क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने भी मोर्चा संभाल लिया। मामला बढ़ता देख पैरा कमांडो भी बुलाए गए। साझा एक्शन प्लान बनाकर यात्रियों को मुक्त कराते हुए पांच आतंकियों को भी पकड़ लिया।
मेट्रो स्टेशन पर एंटी टेरर मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा बलों ने व्यवस्था परखी। यात्रियों को आतंकी हमले के समय सावधानी बरतने और बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्टेशन का निरीक्षण किया। मॉकड्रिल में एसएसएफ के शशांक गौर और यूपीएमआरसी के सुरक्षा आयुक्त ब्रह्म सिंह समेत 170 जवान और कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन पर एंटी टेरर मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा बलों ने व्यवस्था परखी। यात्रियों को आतंकी हमले के समय सावधानी बरतने और बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्टेशन का निरीक्षण किया। मॉकड्रिल में एसएसएफ के शशांक गौर और यूपीएमआरसी के सुरक्षा आयुक्त ब्रह्म सिंह समेत 170 जवान और कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन