फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Terror of thieves in Firozabad Locks of many shops and tube wells rattled

फिरोजाबाद में चोरों का आतंक: कई दुकानों और ट्यूबवेल के चटकाए ताले, आधा दर्जन घटनाओं से फैला सनसनी

Thu, 20 Apr 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 12:03 AM IST
सार

जसराना क्षेत्र की चौकी पाढ़म क्षेत्र में हुई आधा दर्जन चोरी की घटनाओं से सनसनी फैल गईं। खेतों में लगी झटका मशीनों को चुराने के साथ मंदिर के घंटे भी चोर ले गए।
 

विज्ञापन
Terror of thieves in Firozabad Locks of many shops and tube wells rattled
चोर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र की चौकी पाढ़म के तीन गांवों में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खेतों में लगी झटका मशीनों को चुराने के साथ मंदिर के घंटे भी चोर ले गए। वहीं शराब के ठेकों के साथ कैंटीन में चोरी की।

विज्ञापन



थाना जसराना के मौहम्मदपुर चक्की के पास खेरिया पटीकरा मोड पर सलेमपुर निवासी राजाराम की अंग्रेजी शराब की दुकान एवं नगला घनी निवासी ऊषा देवी की देशी शराब की दुकान है। चोरों ने दुकान के ताले चटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पास ही मौजूद कैंटीन से सामान चोरी कर ले गए। खेरिया निवासी पुष्पेंद्र कुमार एवं रामनाथ की खेतों पर सबमर्सिबल लगी हुई है।
विज्ञापन


चोरों ने खेतों में बनी कोठरी का ताला तोड़ा, लेकिन सामान नहीं होने पर ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं नवादा की शांतिदेवी के खेेतों में बनी कोठरी में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। नवादा के ही चौमुखी मंदिर में लगे घंटों को चोर चोरी कर ले गए। नवादा निवासी जयपाल एवं राकेश के खेतों में सबमर्सिबल पर बनी कोठरी में जानवरों को भगाने के लिए झटका मशीन रखी हुई थी। चोर ताला तोड़कर झटका मशीन चुरा ले गए। एक साथ कई जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कोतवाली में किसी ने सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - युवक की गला रेतकर हत्या: ईंट भट्ठे के पास ऐसे हाल में मिला शव, सहम गए ग्रामीण; नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed