{"_id":"61abab50ef825f501826a8a7","slug":"tension-between-bjp-leader-and-inspector-in-police-station-mainpuri-news-agr516817174","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में भाजपा नेता और दरोगा में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में भाजपा नेता और दरोगा में तनातनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में भाजपा नेता और दरोगा में तनातनी
किशनी(मैनपुरी)। शस्त्र संबंधी फाइल के कार्य से शनिवार को थाने पहुंचे भाजपा नेता और दरोगा के बीच तनातनी हो गई। दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। साथी कर्मियों ने जैसे तैसे स्थिति को संभाला। जानकारी के बाद भाजपाइयों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इसके बाद एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।
शनिवार को कुसमरा निवासी क्रय विक्रय समिति बेवर के अध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री अपने शस्त्र लाइसेंस संबंधी कार्य के लिए थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां दरोगा संजीव दुबे ने बातचीत के दौरान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रामशंकर तिवारी के खिलाफ अपशब्द कह दिए। इस पर आलोक आक्रोशित हो गए। इस पर दोनों के बीच तनातनी हो गई। वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मी दरोगा को जैसे तैसे आवास तक छोड़ा। उधर मामले की जानकारी रामशंकर तिवारी को दी गई। कुछ देर बाद थाने पहुंचे रामशंकर की भी दरोगा से तनातनी हो गई। कई भाजपा नेता व पदाधिकारी थाने पहुंच गए और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उधर, भाजपा नेता ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति के सदस्य अनुराग पांडे तहसील दिवस में एसपी से मिले और पूरी घटना की जानकारी दी। एसपी ने मामले की जानकारी की तो प्रथम दृष्टया एसएसआई की गलती मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया। वहीं विभागीय जांच के आदेश दिए। एसपी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष मिश्रा, जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी, जिला मंत्री ओमजी दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल बाल्मीकि, कुसमरा मंडल अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, नीरज पांडे, शिवानू चौहान, राजा दुबे, आदित्य दीक्षित, कृष्णा चौहान, बॉबी भदौरिया, अनुराग चौहान, ओमी अग्निहोत्री, अनुराग चौहान, अमित गोस्वामी, अनुज तिवारी, गौरव पांडे मौजूद रहे।