फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tenant man made video of woman taking bath in the bathroom in kasganj

Kasganj: बाथरूम में महिला को नहाते देख किरायेदार ने की शर्मनाक करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 06:16 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी का रहने वाला आरोपी युवक महिला के मकान में किराये पर रहता था। शुक्रवार की सुबह आरोपी छिपकर बाथरूम में नहाती महिला का वीडियो बनाने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसे पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
Tenant man made video of woman taking bath in the bathroom in kasganj
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कासगंज में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। महिला की नजर वीडियो बना रहे युवक पर पड़ गई। उसने परिजनों की मदद से युवक का मोबाइल छीन लिया और वीडियो डिलीट कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


लखीमपुरखीरी के बालकराम पुरवा का रहने वाला आरोपी कुलदीप कुमार महिला के मकान में रहता था। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे जब महिला घर के बाथरूम में नहा रही थी, तभी किरायेदार कुलदीप छिपकर मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगा। महिला की नजर उस पर पड़ गए। उसने शोर मचा दिया। इस पर परिजनों ने युवक को वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन

मोबाइल से डिलीट कराया वीडियो 

घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। उसने अपने पति को बुलाया और आरोपी के मोबाइल से वीडियो डिलीट करवा दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस घटना को लेकर महिला और उसके परिवार के लोग काफी परेशान हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी युवक परिजनों को ब्लैकमेल करने की नीयत से महिला का वीडियो बना रहा था। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed