फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tenant Beats Landlord at Kargil Chowraha in Sikandra

Agra: ये तो हद ही हो गई...किरायेदार ने बहाने से बुलाया मकान मालिक, इसलिए कर दी पिटाई

Sat, 18 Oct 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 10:15 AM IST
सार

आगरा में एक किरायेदार ने बहाने से मकान मालिक को बुलाया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Tenant Beats Landlord at Kargil Chowraha in Sikandra
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में कारगिल चौराहे पर किरायेदार ने मकान मालिक को कमरे की चाबी देने के बहाने बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित के बेटे ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कृष्णा इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट निवासी डाॅ़ निखिल शर्मा ने बताया कि उनके पिता रामेंद्र कुमार अपने हरदीप एन्क्लेव स्थित मकान की देखरेख करते हैं। उस मकान में एक किरायेदार शिकोहाबाद निवासी राम वशिष्ठ है। पिछले दिनों से कुछ किरायेदार उसकी शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन


इस पर पिता ने राम वशिष्ठ को मकान खाली करने के लिए कहा। किरायेदार ने पिता को कारगिल चौराहे पर मकान की चाबी देने के बहाने बुलाया। वहां पहले से तीन-चार लोगों के साथ आरोपी था। उन लोगों ने पिता की पिटाई की और उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed