फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten year old boy died in car collides who returning from tuition with sister in etah

एटा में सड़क हादसा: ट्यूशन से लौट रहे मासूम भाई-बहन को कार ने मारी टक्कर, बालक की मौत

Thu, 14 Apr 2022 05:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 05:53 PM IST
सार

हादसे का शिकार हुए 10 वर्षीय बालक पहली कक्षा का छात्र था। वह रोज अपनी छोटी बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने जाता था। गुरुवार दोपहर को घर लौटते समय कार ने दोनों को टक्कर मार दी।  

विज्ञापन
ten year old boy died in car collides who returning from tuition with sister in etah
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में गुरुवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्यूशन पढ़कर घर वापस जा रहे मासूम भाई-बहन को कार ने रौंद दिया। हादसे में बालक की मौत हो गई, जबकि बालिका की स्थिति गंभीर है। उसे आगरा रेफर किया गया है। बालक की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  

विज्ञापन


गांव सुन्ना निवासी अनिल ने बताया कि उसके बड़े भाई सतेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र यश और सात वर्षीय पुत्री सौम्या घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ट्यूशन पढ़ने के लिए जाते हैं। प्रतिदिन की तरह दोनों गुरुवार दोपहर ट्यूशन पढ़ने गए। वहां से लौटते समय गांव के पास दोनों सड़क पार कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां यश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर स्थिति में सौम्या को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बेगराम ने बताया कि दुघर्टना में एक बच्चे की मौत हुई है। जबकि एक बच्ची घायल हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। भाई-बहन के चाचा अनिल ने बताया कि यश पहली कक्षा में पढ़ता था। सौम्या एलकेजी की छात्रा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed