फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten thousand people will done yoga in Eklavya Sports Stadium on 21 june

योग दिवस: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में दस हजार लोग करेंगे योग

Wed, 19 Jun 2019 05:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Jun 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand people will done yoga in Eklavya Sports Stadium on 21 june
योग दिवस - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सुबह साढ़े छह बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में दस हजार लोग एक साथ योग करेंगे। इस संबंध में क्रीड़ा भारती और प्रशासन लगातार बैठकें कर रहे हैं।
विज्ञापन


योग दिवस की तैयारियों को लेकर एडीएम सिटी केपी सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहर की लगभग 41 संस्थाएं भी योग दिवस पर स्टेडियम में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगी। शहर के ज्यादातर पार्कों, जिमों में योग अभ्यास चल रहा है।
विज्ञापन


क्रीड़ा भारती की योग टोलियां सभी योग केंद्रों पर जाकर लोगों को योग प्रशिक्षण दे रही हैं। एक टोली में दो से तीन योग प्रशिक्षक बनाए गए हैं। क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजेश कुलश्रेष्ठ का कहना है कि स्कूलों में बच्चे भी योग दिवस में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष सत्यदेव पचौरी का कहना है कि स्टेडियम में योग करने के लिए पहुंचने वाले लोगों की सहायता के लिए सिविल डिफेंस के लोगों को भी लगाया जा रहा है। योग प्रशिक्षक डॉ. केपी सिंह, दीपा शर्मा, परमजीत तरना, मोहित वर्मा लोगों को योग कराएंगे। 

ये संस्थाएं रहेंगी शामिल
बह्मकुमारी ईश्वरीय विवि, पतंजलि योग पीठ, अखिल विश्व गायत्री परिवार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग,
बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, भारत विकास परिषद, विद्या भारती, सेवा भारती, विश्व आयुर्वेद परिषद, नेचर क्योर सोसाइटी,
इंटरनेशनल नेचरेयोपेथी ऑर्गेनाइजेशन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed