Agra: 'मीट एट आगरा' में पहुंचे 10 हजार लोग, विशेषज्ञों ने कहा- चीन ने साख खोई, हमारे लिए मौका
सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में मशीनरी, कंपोनेंट और लेदर के 225 स्टॉलों पर आगरा के कारखानेदारों ने 45 देशों से आई कंपनियों के साथ सीधे आर्डर बुक कराए। इस बार स्पोर्ट्स शूज से जुड़ी मशीनें इनके लिए आकर्षण रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीट एट आगरा लेदर फुटवियर फेयर में दूसरे दिन नई तकनीक, नए उत्पाद और जूता बनाने की नई मशीनों को देखने शनिवार को 10 हजार लोग (विजिटर) बारिश के बीच पहुंचे। सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में मशीनरी, कंपोनेंट और लेदर के 225 स्टॉलों पर आगरा के कारखानेदारों ने 45 देशों से आई कंपनियों के साथ सीधे आर्डर बुक कराए। इस बार स्पोर्ट्स शूज से जुड़ी मशीनें इनके लिए आकर्षण रहीं।
सेमिनार में दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. प्रेम कुमार कालरा ने कहा कि लेदर सेक्टर में हमारे युवा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्योग की जरूरत के मुताबिक कोर्स की जरूरत है। संयुक्त निदेशक उद्योग अनुज कुमार ने कहा कि उद्यमी ओडीओपी के साथ कई योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
'चीन में अपनी साख खोई, हमें मिला मौका'
रिंबल के निदेशक नीरज गर्ग ने कहा कि कोरोना काल में चीन ने अपनी साख खोई, हमें मौका मिला है। मॉस्को फाइनेंस यूनिवर्सिटी बोर्ड के सदस्य फैसल खान, सीएफटीआई निदेशक सनातन साहू, इफ्कोमा अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदीप वासन, ओपिंदर सिंह लवली आदि मौजूद रहे।