{"_id":"5c1741fcbdec2256ee32302d","slug":"ten-month-year-old-baby-girl-death-after-falling-from-mother-s-lap-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की गोद से छिटककर गिरने से दुधमुंही बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की गोद से छिटककर गिरने से दुधमुंही बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 17 Dec 2018 11:58 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के कस्बा शमसाबाद में दिल झकझोर देने वाली घटना हुई है। यहां खिलाते समय मां की गोद से छिटककर गिरने से 10 माह की बच्ची की मौत हो गई। घटना से जहां घर में कोहराम मच गया। वहीं मोहल्ले वाले भी सन्न रह गए।
कस्बे के मोहल्ला गोपालपुरा में दीपक गुप्ता का मकान है। परचून कारोबारी दीपक पत्नी और बच्चों के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं। उनके दो बच्चे थे। तीन साल का बेटा लक्ष्य और 10 माह की बेटी नाव्या।
रविवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी शिवानी अपनी 10 महीने की दुधमुंही बच्ची नाव्या को गोद में लेकर खिला रही थी। तभी खेलते समय नाव्या उनके हाथ से छिटककर नीचे आंगन में जा गिरी।
विज्ञापन
आंगन पक्का होने के कारण उसे गंभीर चोटें आई। घटना से घबरा परिजन उसे लेकर आगरा के निजी अस्पताल में गए। जहां उसे भर्ती कराया गया। उसे सिटी स्कैन के लिए भेजा गया। पर, रास्ते में फिर से उसकी हालत बिगड़ने लगी।
घरवाले रास्ते में पड़ने वाले एक अन्य अस्पताल में लेकर गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। मासूम बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं जिसने भी यह घटना सुनी, वो भी सन्न रह गया।