फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten meters wide service road will be built around Giriraj Parikrama in Mathura

मथुरा: गिरिराज परिक्रमा के चारों ओर 10 मीटर चौड़ा बनेगा सर्विस रोड, अगले माह शुरू हो सकता है कार्य

Sun, 06 Mar 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 12:14 AM IST
सार

गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा के चारों ओर सर्विस रोड का निर्माण कार्य अप्रैल या मई में शुरू हो सकता है। यह सर्विस रोड 10 मीटर चौड़ाई में बनेगा। 

विज्ञापन
ten meters wide service road will be built around Giriraj Parikrama in Mathura
गिरिराज पर्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा मार्ग के चारों ओर 10 मीटर चौड़ाई में बनने वाले सर्विस रोड के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। राजस्व विभाग ने जमीन अधिग्रहण की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। अप्रैल-मई में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


गिरिराज संरक्षण समिति के आनंद गोपाल दास ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग में बढ़ते प्रदूषण एवं जाम की समस्या को देखते हुए एनजीटी न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। एनजीटी न्यायालय ने याचिका पर गिरिराज परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित कर परिक्रमा मार्ग के बाहर सर्विस रोड बनाने के आदेश दिए थे। 

विज्ञापन

नो व्हीकल जोन घोषित है परिक्रमा मार्ग

प्रशासन ने सर्विस रोड बनाने से पहले ही परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित कर जंजीरों से जकड़ दिया। स्थानीय लोग सर्विस रोड निर्माण की मांग कर रहे थे। कोविड महामारी के कारण प्रशासन निर्माण कार्य की औपचारिकताएं पूरी नहीं कर सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड महामारी से निजात मिलते ही प्रशासन ने सर्विस रोड निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। राजस्व विभाग ने राधाकुंड, गोवर्धन, जतीपुरा, आन्यौर के किसानों से जमीन के बैनामा करा लिए हैं। अप्रैल या फिर मई में पीडब्ल्यूडी विभाग सर्विस रोड निर्माण कार्य शुरू करा देगा। 

इन जगहों से अधिग्रहण होगी जमीन

सर्विस रोड निर्माण के लिए गोवर्धन ब्राह्मणान, गोवर्धन गोरवा, आन्यौर, जतीपुरा, सकीतरा और राधाकुंड मौजा से किसानों की जमीन अधिग्रहण की जा रही है। 

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सनसवीर सिंह ने बताया कि सर्विस रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। आचार संहिता हटने के बाद टेंडर निकलेगा। उसके बाद अप्रैल-मई में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed