फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten feet long crocodile reached near the village in mainpuri

मैनपुरी: रजबहा से निकलकर गांव के करीब पहुंचा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, दहशत में आए ग्रामीण

Sun, 19 Sep 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

लगातार हो रही बारिश से नहर-रजबहा पानी से भर गए हैं। इससे जीव-जंतु गांवों की ओर रुख करने लगे हैं। शनिवार को गांव अहमदपुर करुआमई के करीब एक मगरमच्छ पहुंच गया। जिसे देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। 

विज्ञापन
ten feet long crocodile reached near the village in mainpuri
वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ गंगा में छुड़वाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के विकासखंड बेवर क्षेत्र के गांव अहमदपुर करुआमई में शनिवार की सुबह रजबहा से निकल कर मगरमच्छ गांव के पास पहुंच गया। जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ कर गंगा नदी में छुड़वाया। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह गांव अहमदपुर करुआमई के ग्रामीणों ने रजबहा के बाहर पुलिया के पास सड़क किनारे एक मगरमच्छ को देखा। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। बच्चों को उस ओर जाने से रोक दिया गया। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा, वनरक्षक राजेश कुमार, कुमेंद्र कुमार, अतुल परिहार, आशीष, जसकरन मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा 
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को फर्रुखाबाद ले गई और वहां गंगा नदी में उसे छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देखने के लिए जुटी भीड़
वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को पकड़े जाने के बाद उसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के बच्चों और महिलाओं ने भी मगरमच्छ को देखा। संभावना जताई गई कि नहर में होते हुए यह मगरमच्छ रजबहा में आया है। 

चंबल का जलस्तर घटा...खतरा बरकरार: बाढ़ से गांवों के तालाबों में पहुंचे मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

वन क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा ने बताया कि अहमदपुर करुआमई में मिला मगरमच्छ 10 फीट लंबा था। जिसे ग्रामीणों की मदद से पकड़कर सुरक्षित रूप से गंगा नदी में छुड़वाया गया है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed