फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten coronas found infected with Nayab tehsildar

नायब तहसीलदार सहित 10 मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 09 Apr 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ten coronas found infected with Nayab tehsildar
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक नायब तहसीलदार सहित जिले में 10 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3932 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से 77 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण से 3796 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 59 पहुंच है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार किशनी अनुभव चंद्रा कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

दीवानी में एक स्टेनो भी कोरोना संक्रमित पाया गया। आलीपुरखेड़ा में पति और पत्नी कोरोना संक्रमित मिले। वहीं जिला अस्पताल में उपचार लेने आई एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। इसके अतिरिक्त करहल के पैरारशाहपुर, मंछना, जेल चौराहा, आगरा रोड निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इसके अतिरिक्त शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एक महिला कर्मी कोरोना संक्रमित मिली। नायब तहसीलदार सहित सात को होम आइसोलेट किया गया। जबकि तीन को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed