{"_id":"60b5159c8ebc3e9a235963b7","slug":"ten-corona-infected-in-the-district-on-monday-mainpuri-news-agr4939928183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को जिले में दस मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को जिले में दस मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे थमने लगी है। सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दस लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं उनके संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है। सोमवार को मिलने वाले संक्रमितों में मैनपुरी शहर के दो व किशनी ग्रामीण क्षेत्र के सात और किशनी नगरीय क्षेत्र का एक संक्रमित शामिल है।
किशनी क्षेत्र के गांव खिदरपुर में एक 14 वर्षीय बालक समेत कुल छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं गांव मचवार और किशनी नगर में एक-एक कोरोना संक्रमि मिला है। इसके अलावा शहर में मोहल्ला पुरोहिताना निवासी 58 वर्षीय वृद्धा और पुरानी मैनपुरी निवासी एक 52 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिपोर्ट आने के बाद होम आइसोलेट किया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटीन रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
----
जांच कराने वालों की संख्या भी हुई कम
कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही अब जांच के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है। सोमवार को जिला अस्पताल स्थित कोरोना जांच केंद्र पर भीड़ कम नजर आई। शाम तक 35 लोग ही अपनी कोरोना जांच कराने के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग इसे बड़ी राहत मान रहा है।