फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   temporary outposts will be built in Mudiya Mela area for security in mathura

Mudiya Purnima Mela: मेला क्षेत्र में बनेंगी 35 अस्थायी चौकी, 76 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
सार

गोवर्धन में आठ जुलाई से शुरू हो रहे मुड़िया पूर्णिमा मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी।  मेला क्षेत्र में 35 अस्थायी चौकियां बनाई जाएंगी। साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
temporary outposts will be built in Mudiya Mela area for security in mathura
मुड़िया मेला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में 31 वॉच टावर, 105 बैरियर, 35 अस्थायी पुलिस चौकी, 45 पार्किंग में रैंप का कार्य, मानसी गंगा व राधाकुंड के चारों ओर बैरिकेडिंग का कार्य समय से पूरा कर लिया जाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। बता दें कि गोवर्धन में आठ से 15 जुलाई तक मुड़िया पूर्णिमा मेला आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिए कि सड़कें गड्ढा मुक्त होनी चाहिए। प्रत्येक मार्ग पर स्थित पेड़, पोल, पुलिया, मोड़ आदि पर रेडियम/रिफलेक्टर लगाए जाएं। डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि 12 स्थानों पर कैंपों में 12 डॉक्टरों व 12 ही एंबुलेंस एवं मोटर बाइक एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। परिवहन विभाग ने मेला के लिए 1500 बसों की व्यवस्था की है। 

विज्ञापन

छह जोन में बांटा गया मेला क्षेत्र

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मेला क्षेत्र को 06 जोन में बांटा गया है, जिसमें 45 पार्किंग स्थल, 06 खोया पाया केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पुलिस चौकी एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जा रही है। भंडारे के लिए स्थान निर्धारित कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ण गोवर्धन मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। प्राधिकरण की तरफ से बताया कि 76 सीसीटीवी कैमरे परिक्रमा मार्ग पर लगाए गए हैं। 350 स्पीकर लगाए जा रहे हैं। 24 घंटे पर्याप्त बिजली की व्यवस्था रहेगी। अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य चल रहा है। लावारिस गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed