फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tempo rider killed, six injured in Max collision

मैक्स की टक्कर से टेंपो सवार की मौत, छह घायल

Thu, 23 Sep 2021 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tempo rider killed, six injured in Max collision
बाह। बुधवार सुबह हाईवे पर जरार में मैक्स की टक्कर से टेंपो में बैठीं सवारियां सड़क पर करीब 10 गज तक घिसट गईं। इसमें बासौनी के खिल्ली गांव निवासी देवी सिंह (55) की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टेंपो में बैठकर खिल्ली गांव निवासी देवी सिंह अस्पताल में दवा लेने जा रहे थे। जरार चौराहे पर पीछे से मैक्स ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवारियों समेत सड़क पर 10 गज तक घिसट गया। चीख पुकार पर पहुंची आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने देवी सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायल को इलाज किया जा रहा है। मौत की सूचना से उनके परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हादसे में पिता की मौत से मां और बेटी बेसुध
खिल्ली निवासी देवी सिंह की बेटी बबली कुछ साल पहले पति के जहर खाकर जान देने से विधवा हो गई थी। बुधवार को जरार में हादसे में पिता देवी सिंह की मौत से मां की मांग का सिंदूर भी उजड़ गया। पिता का शव देखकर बेटी बबली बेसुध हो गई। उसे संभालने की कोशिश करने वाली मां माया देवी भी रो रोकर बेहाल हो रही है। बोली अब बेटी और उसकी जिंदगी कैसे गुजरेगी। देवी सिंह का बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। परिवार पर हुए वज्रापात पर ढांढस बंधाने वाले भी अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed