फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   temple priest murdered in etah

एटा में सनसनीखेज वारदात: मंदिर में कुल्हाड़ी से काटकर पुजारी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 10:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 10:49 AM IST
सार

एटा में मंदिर के पुजारी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुजारी के गर्दन और चेहरे पर कई वार किए गए हैं। हत्या का आरोप रज्जाक नाम के युवक पर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
temple priest murdered in etah
मंदिर परिसर में जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला जगरूप में शुक्रवार रात मंदिर में ही पुजारी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। एसएसपी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की गई। हत्यारोपी को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन


शिव मंदिर पर रह रहे पुजारी कृपाल गिरि (45) पुत्र टीकाराम निवासी गांव मऊ तालुका बरौली थाना कोतवाली देहात की हत्या की गई है। पुजारी मंदिर परिसर में बने कमरे की छत पर दरी बिछाकर लेटे थे, तभी गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किए गए। गर्दन के दाईं ओर से कुल्हाड़ी का सीधा प्रहार किया गया, इससे गला कट गया।
विज्ञापन


होटल में देह व्यापार: आगरा पुलिस को कमरा नंबर 107 में मिला कुछ ऐसा कि उड़ गए होश, महिला सहित चार को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्रि के चलते शनिवार सुबह मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे तो पुजारी नजर नहीं आए। करीब आठ बजे गांव के ही कुछ लोगों ने छत पर जाकर देखा तो लहुलुहान हालत में उनका शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
शुक्रवार रात में गांव के ही रज्जाक पुत्र शेर खां को बाबा के पास देखा गया था। उस पर ही शक जाहिर किया गया। इसके बाद रज्जाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली। हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद करा दिया। 

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि शिव मंदिर के पुजारी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर शुक्रवार रात करीब 12 बजे हत्या की गई है। हत्या आरोपी रज्जाक को खून से सनी कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed