{"_id":"66c45ff4e61698e7660a1b0d","slug":"temple-of-banke-bihari-in-agra-also-like-vrindavan-idol-was-consecrated-200-years-ago-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा में भी है वृंदावन की तरह बांके बिहारी का मंदिर, 200 साल पहले हुई थी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा में भी है वृंदावन की तरह बांके बिहारी का मंदिर, 200 साल पहले हुई थी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
Tue, 20 Aug 2024 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:50 PM IST
सार
वृंदावन के बांके बिहारी की तरह आगरा में भी उनकी छवि देखने को मिलती है। सिकंदरा स्थित सूरजभान की बगीची में बिहारी जी का 200 साल पुराना मंदिर है।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में वैसे तो कई प्रमुख मंदिर ऐसे हैं, जिनके बारे में सभी जानते हैं, लेकिन सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ऐसा मंदिर है, जिसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। ये मंदिर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की तरह ही है। इस मंदिर में बांके बिहारी की मूर्ति है, जिसमें वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी की तरह ही छवि दिखती है।
विज्ञापन
सिकंदरा हाइवे पर स्थित श्रीकृष्णचंद्र महाराज, ठाकुर रामकृष्ण महाराज के मंदिर में वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी की तरह ही छवि दिखती है। मंदिर के महंत ने बताया कि सेठ सूरजभान ने जयपुर से ढाई फीट की बांके बिहारी की मूर्ति मंगवाई थी, जिसका पूजन पाठ वृंदावन में कराने के बाद मूर्ति की यहां पर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। इनकी सेवा भी वृंदावन के बांके बिहारी की तरह की जाती है। हर दिन माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है। आज भी सेठ सूरजभान के परिवारजन मंदिर की कई पीढियां से सेवा कर रहे हैं।