{"_id":"621e69aa89a77455a32d6aa6","slug":"temperature-will-reach-30-degree-celsius-by-march-5-mainpuri-news-agr5258639138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मार्च तक 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मार्च तक 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। इस बार होली से पहले ही गर्मी परेशान कर सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान में इसकी आशंका जताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार पांच मार्च तक अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।
फरवरी के दूसरे पखवाड़े से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। दिन में जहां तेज धूप हो रही है तो वहीं सुबह और शाम को हल्की सर्दी हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र मैनपुरी की ओर से मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि आसमान साफ रहने के चलते इस सप्ताह में तापमान बढ़ जाएगा। पांच मार्च तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है। ऐसे में होली पर गर्मी लोगों को परेशान कर देगी। पूर्वानुमान से ये भी आशंका जताई जा रही कि होली के बाद तापमान और अधिक बढ़ जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि फसलों के लिहाज से मौसम बेहतर रहेगा।
मंगलवार को तेज धूप ने किया परेशान
तेज धूप के चलते मंगलवार को लोग परेशान नजर आए। बाजार में ग्राहक और मंदिरों के बाहर कतार में लगे भक्तों को भी परेशानी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 26 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापामन 12 डिग्री सेल्सियस रहा।