फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temperature drops by two degrees, but there is no relief from the heat

Agra News: तापमान में दो डिग्री की गिरावट, पर गर्मी से निजात नहीं

Tue, 18 Jun 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Temperature drops by two degrees, but there is no relief from the heat
मैनपुरी। मंगलवार की अलख सुबह हुई बारिश से जिले के तापमान में दो डिग्री की गिरावट नापी गई। जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री से 44 पर आ गया। लेकिन इसके बाद भी गर्मी से किसी प्रकार की निजात नहीं मिली मंगलवार की सुबह करीब पौने चार बजे अचानक बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश हुई। लोगों को लगा कि अब मौसम ठंडा हो जाएगा। लेकिन यह रिमझिम बारिश लोगों को गर्मी से निजात नहीं दिला सकी। हालांकि जिले का तापमान जो सोमवार को अधिकतम 46 और न्यूनतम 36 डिग्री नापा गया था उसमें गिरावट जरूर आइ। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री नापा गया। मंगलवार को जैसे- जैसे दिन चढृता गया गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप और उमस के बीच घरों में लगे पंखा और कूलर भी दोपहर के सयम राहत देते नजर नहीं आए। लगातार पड़ रही गमी से लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। हालांकि मौमस विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तापमान 43 डिग्री रहेगा तो वहीं बृहस्पतिवार को तापमान घटकर 41 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed