फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temperature drop due to rain with thunderstorm

सुबह शाम बारिश, दिन में गर्मी और उमस से परेशान रहे लोग

Fri, 27 May 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Temperature drop due to rain with thunderstorm
मैनपुरी। शुक्रवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह-शाम जिले के कई इलाकों में बारिश हुई तो दोपहर के समय तेज धूप और उसम ने लोगों को परेशान किया। सुबह कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह चार बजे जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद सुबह सात बजे छुटपुट ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। सारे दिन लोग तेज धूप और गर्मी से जूझते रहे। शाम को 6:30 बजे जिले में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को सुबह-शाम मौसम सुहाना रहा। दिन में तापमान अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन

कुचेला फीडर क्षेत्र में ककरारा गांव के पास शुक्रवार की सुबह तेज हवा से बिजली के चार पोल टूट गए। इससे क्षेत्र के गांव रठेरा, नगला कोंडर, नगला दशरथ, जिचौली, कुड़ाहार, जंगपुरा और रामगंज की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर शाम तक बिजली के खभे ठीक नहीं किए जा सके थे, जिससे लोग गर्मी से परेशान रहे। उप खंड अधिकारी उपेंद्र राय ने बताया कि लाइन को ठीक करने में दो दिन लग सकते हैं। शुक्रवार की शाम को तेज आंधी से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed