फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temperature drop due to cold wave in Agra

शीतलहर से कांपी ताजनगरी: प्रदेश में नौवां सबसे सर्द शहर रहा आगरा, अगले तीन दिन में बढ़ेगी ठिठुरन

Tue, 14 Dec 2021 12:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 12:45 AM IST
सार

ताजनगरी में सर्दी के मौसम ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को आगरा प्रदेश में नौवां सबसे सर्द शहर रहा। सुबह को धुंध बढ़ी तो शाम को गलन बढ़ गई। 

विज्ञापन
Temperature drop due to cold wave in Agra
बस अड्डे के बाहर ठंड से बचाव के लिए चाय पीते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो सोमवार की सुबह धुंध गहरा गई। सुबह धुंध गहराई तो सूरज ने दोपहर में दर्शन दिए। शाम को गलन और ठिठुरन ने लोगों को अलाव जलाने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में शीतलहर से ठिठुरन और बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


दो दिन से शीतलहर झेल रहा आगरा प्रदेश में सोमवार को 9वां ठंडा शहर रहा। सबसे सर्द मेरठ और मुजफ्फर नगर रहे, जहां पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को आगरा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य रहा, हालांकि दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


शाम को बढ़ी गलन
दिन में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह धुंध छाई रही और शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह 8 बजे के बाद धूप खिली तो राहत मिली। दोपहर में कलक्ट्रेट, नगर निगम, एसएसपी कार्यालय समेत सरकारी दफ्तरों में बाबू और फरियादी धूप सेंकते नजर आए तो पार्क और स्मारकों में भी पर्यटक गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आये। शाम को गलन फिर बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं। 

सर्दी बढ़ने से बढ़ त्वचा में एलर्जी के मरीज
सर्दी बढ़ते ही त्वचा में एलर्जी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सोरायसिस, डर्मेटाइटिस, रूसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में 299 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। इसमें से महज 13 मरीज पुराने बाकी 286 मरीज नए रहे।  

त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र सिंह चाहर का कहना है कि सर्दी में त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। त्वचा शुष्क होने से सोरायसिस, डर्मेटाइटिस और रूसी की समस्या का सामना मरीजों को करना पड़ता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए एहतियात बहुत जरूरी है। त्वचा को शुष्क होने से बचाने के लिए मोइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। मोइस्चराइजर न हो तो नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed