फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   temperature become higher

एक डिग्री उछल कर पारा पहुंचा 44 डिग्री पर

Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
temperature become higher
कासगंज गर्मी की खबर से संबंधित फोटो गर्मी से व्याकुल मजदूर पानी पीकर प्यास बुझाता - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अप्रैल माह में गर्मी लगातार रिकार्ड तोड़ रही है। पारे में शनिवार को एक डिग्री का और उछाल आ गया, जिससे अधिकतम पारा बढ़कर 44 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी की अधिकता के चलते लोग अकुलाहट महसूस करने लगे। बाजार की चहलपहल भी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम में काफी गर्मी हो गई। सुबह के समय पारा 26 डिग्री पर स्थिर रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ने लगा। सुबह 11 बजे तक पारा 37 डिग्री तक जा पहुंचा, जिससे सूर्य की तपिश बढ़ने लगी। दोपहर एक बजे पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, दोपहर दो बजेेेेेे से सांय चार बजे तक पारा 44 डिग्री तक बना रहा। इतनी अधिक गर्मी के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हो गई। बाजार में भीड़भाड़ कम हो गई। राह चलते लोगों को गर्म हवा के थपेड़े परेशान करने लगे। तेज धूप के चलते लोगों के कंठ सूखने लगे। ऐसे में लोगों की नजरें शीतल पानी और शीतल पेय पदार्थों को तलाशने लगी। लोग जगह-जगह लगे वॉटर कूलर पर रुककर पानी पीने लगते तो वहीं शीतल पेय, गन्नारस, फल जूस, शिकंजी, लस्सी आदि की दुकानों पर रुककर इनका सेवन करने लगते। सांय के बाद जब पारा गिरना शुरू हुआ, उसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

नीबू 300 तो पुदीना बिक रहा 100 रुपये किलो
कासगंज। गर्मी की अधिकता के चलते नीबू एवं हरा पुदीना की मांग इस समय काफी बढ़ गई है। जिससे इनकी कीमतों में भी काफी उछाल आ चुका है। जिस तरह गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है उसी तरह इनके भाव भी रिकार्ड बना रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक नीबू 200 रुपये किलो एवं हरा पुदीना 40 रुपये किलो तक बिक रहा था, लेकिन इस समय नीबू 300 रुपये तथा हरा पुदीना 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इतनी अधिक तेजी से लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed