फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tele-medicine facility will start in mental health institute from 10 October

Agra News: मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्या का फोन पर भी परामर्श, इस तारीख से शुरू हो रही नई व्यवस्था

Thu, 06 Oct 2022 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 02:03 PM IST
सार

संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश में एक साथ दो ई-मानस सेंटर खुल रहे हैं। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज व मानसिक स्वास्थ्य संस्थान व चिकित्सालय आगरा में स्थापित हो रहे सेंटर का उद्घाटन हो जाएगा।
 

विज्ञापन
Tele-medicine facility will start in mental health institute from 10 October
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने पर लोग मानसिक स्वास्थ्य संस्थान व चिकित्सालय जाए बिना भी परामर्श ले सकेंगे। केंद्र सरकार की ई-मानस योजना के तहत मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसमें टेली मेडिसिन की सुविधा 10 अक्तूबर से प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश में एक साथ दो ई-मानस सेंटर खुल रहे हैं। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज व मानसिक स्वास्थ्य संस्थान व चिकित्सालय आगरा में स्थापित हो रहे सेंटर का उद्घाटन हो जाएगा। शासन स्तर से चयनित विशेषज्ञ सेंटर में सेवाएं देंगे। आम लोगों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जहां पर मनोचिकित्सक नहीं हैं, वह फोन व वीडियो कॉल के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। जिला अस्पताल व अन्य अस्पतालों के चिकित्सक भी मदद ले सकेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Hospital Fire: सो रही थी बेटी, बाथरूम में छिप गया था बेटा, बचाने के लिए गए राजन खुद भी फंस गए, दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे परामर्श की रहेगी सुविधा 

टेली मेडिसिन के माध्यम से ई-मानस सेंटर से 24 घंटे परामर्श प्राप्त करने की सुविधा रहेगी। सेंटर स्टाफ की ड्यूटी पाली में लगाएगी। 10 अक्तूबर को ही टेलीमेडिसिन नंबर भी जारी कर दिए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टेली मेडिसिन में अवस्थापन सुविधाओं की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। तीन कंप्यूटर, फर्नीचर आदि लगाए जा रहे हैं। 


ये भी पढ़ें - Agra Hospital Fire: कंपाउंडर से बने अस्पताल संचालक, बेटे को डॉक्टर, बेटी को इंजीनियर बनाने का था सपना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed