फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tejpratap yadav

भाजपा सरकार कर रही गरीबों और असहायों का शोषण

Mon, 26 Oct 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
tejpratap yadav
किशनी। समाजवादी पार्टी की बैठक सोमवार को गांव बरिहा में महिला सभा की ब्लॉक अध्यक्ष अनीता दिवाकर के आवास पर हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर गरीबों और असहायों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। बिहार में आरजेडी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार से आम आदमी परेशान है। किसानों का धान कौडिय़ों के भाव खरीदा जा रहा है। किसान परेशान है कोई उसकी सुनने वाला नहीं है। योगी सरकार में दलितों की जमीनों पर कब्जा हो रहा है, भाजपा सरकार सपाइयों पर झूठे मुकदमे लगा रही है।
विज्ञापन

आगामी पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर सपा समर्पित प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं। 2022 में प्रदेश में फिर से समाजवादियों की सरकार बनेगी। सपा सरकार बनते ही मैनपुरी में फिर से विकास दिखाई देगा। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी से वहां की जनता परेशान है। बिहार में आरजेडी के नेतृत्व में पूर्व बहुमत की सरकार बनेगी। पूर्व में अनीता दिवाकर, बबलू दिवाकर, गुलशन शाक्य, जितेंद्र दिवाकर ने संयुक्त रूप से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला महासचिव रामनारायण बाथम का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed