{"_id":"68af6c8cdd6de36da2007248","slug":"tehsil-advocates-abstain-from-judicial-work-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-136296-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: न्यायिक कार्य से विरत रहे तहसील के अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: न्यायिक कार्य से विरत रहे तहसील के अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो35कासगंज में हड़ताल कर आक्रोश जताते अधिवक्ता। स्रोत-विज्ञप्ति
Link Copied
कासगंज। बार एसोसिएशन के बैनर तले सदर तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के न्यायालयों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजाशंकर दुबे ने कहा कि अधिकारियों ने रिश्वत और अवैध रूप से रुपयों के लेनदेन के लिए प्राइवेट रूप से व्यक्ति रख लिए हैं जो दलाली का काम करते हैं। इसके अलावा ये अवैध रूप से मोटी रकम स्वयं भी वसूलते हैं। एसोसिएशन के महासचिव महीपाल सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा एवं उक्त सभी अधिकारी अपनी कार्यशैली नहीं सुधरेंगे एवं विधि सम्मत कार्य नहीं करेंगे तब तक हम न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता जय कुमार सक्सेना ने बताया कि इस बाबत जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन भी दिया था। उनकी शिकायतों के निराकरण के लिए जांच के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त को नामित किया गया, लेकिन जांच कर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस दौरान नारायण स्वरूप सक्सेना, सुदेश शर्मा, रामपाल सिंह, प्रेमवीर सिंह, विनोद यादव, रामगोपाल सिंह, अवधेश सक्सेना आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।