फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager who went to bathe in the pond drowned, died

तलाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Thu, 22 Sep 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:49 PM IST
सार

ढोलना क्षेत्र के गांव सूमरा में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया किशोर डूब गया।उसके डूबने की जानकारी दोनों ने अपने घर पर दी।इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह गिरि ने बताया कि प्रदीप तैरना नहीं जानता था।

विज्ञापन
Teenager who went to bathe in the pond drowned, died

विस्तार

कासगंज । ढोलना क्षेत्र के गांव सूमरा में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया किशोर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

तालाब में डूबने से प्रदीप (13) पुत्र हरवीर सिंह यादव की मौत हो गई । बताया गया कि प्रदीप अपने दोस्त अशोक व श्याम के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इससे उसके दोस्त अशोक व श्याम घबरा गए। उसके डूबने की जानकारी दोनों ने अपने घर पर दी। सूचना पर प्रदीप के परिवारीजन व अन्य ग्रामीण तालाब पर पहुंच गए। काफी ढूंढने के बाद शाम को उसका शव मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । ढोलना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह गिरि ने बताया कि प्रदीप तैरना नहीं जानता था। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed