फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager preparing for Olympic race crushed by tractor dies

यूपी: ओलंपिक दौड़ की तैयार कर रहे किशोर को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Mon, 20 Nov 2023 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 10:25 AM IST
सार

दौड़ लगाते समय किशोर को पीछे से ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेजा है। 
 

विज्ञापन
Teenager preparing for Olympic race crushed by tractor dies
demo pic

विस्तार

मैनपुरी में ओलंपिक दौड़ की तैयार कर रहे 17 वर्षीय किशोर को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा सुबह के समय हुआ जब वो दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


किशनी के रहेने वाले ओमपाल कठेरिया का 17 वर्षीय बेटा अमर जीत 12वीं कक्षा का छात्र था। बताया गया है कि रोज की तरह आज सुबह वह दौड़ लगाने के लिए गया था। कुशलपुर से रामनगर रोड के सामने बड़ी पुलिया के पास पीछे से ट्रैक्टर ने छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। किशोर के शव को देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि अमरजीत आदर्श विद्या मंदिर का छात्र था। वो ओलंपिक की तैयारी कर रहा था, जिसके लिए दौड़ने जाता था। जल्द ही वो एकेडमी में जाने वाला था। अमरजीत ने तीन माह पूर्व  मंडलीय स्काउट की दौड़ अलीगढ़ भाग लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed