{"_id":"677cb372b8a4d00f9b03fb36","slug":"teenager-left-home-after-befriending-her-on-instagram-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदानी में भूल: पापा, दोस्त के पास गोवा जा रही हूं...इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने की चाहत, किशोरी ने छोड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदानी में भूल: पापा, दोस्त के पास गोवा जा रही हूं...इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने की चाहत, किशोरी ने छोड़ा घर
Tue, 07 Jan 2025 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:24 AM IST
सार
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी ने घर छोड़ दिया। उसने एक पत्र छोड़ा है, जिसमें लिखा है मुझे ढूंढने की कोशिश की तो मैं अपनी जान दे दूंगी। परिवार के लोग बेटी को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
विस्तार
पापा, मैं अपनी दोस्त के पास गोवा जा रही हूं। मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। मैं वहां बहुत खुश रहूंगी। मुझे ढूंढने की कोशिश की तो मैं अपनी जान दे दूंगी। कुछ यही लिखकर 14 वर्षीय किशोरी घर से चली गई। पिता की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ने चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस से मदद मांगी है।
नरेश पारस के मुताबिक, किशाेरी लोहामंडी क्षेत्र की है। उसकी मां की कोरोना काल में मौत हो गई थी। किशोरी इंस्टाग्राम चलाती है। पिता ने उसे डांटा था। इस पर वो घर से चली गई। जाने से पहले एक पत्र छोड़ गई। वह अपने साथ मोबाइल भी ले गई। जो अब स्विच ऑफ है। पिता ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि विवेचक ने बेटी की तलाश तो दूर फाइल खाे दी, जो बाद में सड़क पर एक राहगीर को पड़ी मिली।