फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager girl sexually assaulted in kasganj crime news

कासगंज: किशोरी को वजीफा का लालच देकर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा हुआ दर्ज

Mon, 14 Mar 2022 07:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 07:10 PM IST
सार

किशोरी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने लालच दिया कि वो उसे वजीफा दिलाएगा। इसी बहाने से आरोपी किशोरी को एक होटल में ले गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Teenager girl sexually assaulted in kasganj crime news
किशोरी से रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोरों क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी एक सप्ताह पूर्व किशोरी को गांव से वजीफा का लालच दिलाकर नगर के एक होटल में ले गया। होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में किशोरी की मां ने गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सोरों क्षेत्र के एक गांव से पांच मार्च को हीरालाल व उसके एक अन्य साथी ने एक किशोरी को वजीफा दिलाने का लालच दिया। उसे आवेदन कराने के लिए बाइक पर बैठाकर नगर क्षेत्र में आ गए। किशोरी की मां का आरोप है कि वहां एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी जब देर शाम घर पहुंची तो उसने घटना की पूरी जानकारी अपने परिजन को दी।
विज्ञापन

 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा 

किशोरी की मां ने मामले की शिकायत आरोपी युवकों के घर पर की, जहां उसको गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोरों में तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को बहका कर अगवा करने, दुष्कर्म किए जाने और पॉस्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे आरोपी 

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिशें दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed