Etah: नहर से 24 घंटे बाद मिला किशोरी का शव, घरवालों से नाराज होकर लगा दी थी छलांग
परिजनों से नाराज होकर नदी में छलांग लगाकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने 24 घंटे बाद नहर से किशोरी का शव खोज निकाला है। किशोरी का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में मारहरा थाना क्षेत्र के गांव ओरनी निवासी किशोरी ने घर में कहासुनी पर रविवार की सुबह हजारा नहर में छलांग लगा दी थी। सोमवार को 24 घंटे बाद गोताखोरों को उसका शव करीब 15 किमी दूर कमसान नहर पुल के पास मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कक्षा 10वीं की थी छात्रा
ओरनी निवासी जय सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय भतीजी सपना कक्षा 10 की छात्रा थीं। रविवार को घर में किसी बात को लेकर उसकी मां ने डांट लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर सपना घर से चली गई थी। परिवारीजनों को ये नहीं मालूम था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। किशोरी घर से रतनपुर पुल पर पहुंची, जहां से उसने हजारा नहर में छलांग लगा दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर गए और पुलिस के साथ खोज में जुट गए, लेकिन रविवार रात तक उसका सुराग नहीं लगा था।
15 किलामीटर दूर मिला शव
सोमवार सुबह फिर नहर में पुलिस के साथ तलाश की तो उसका शव कमसान नहर पुल के पास मिला। मिरहची थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि किशोरी का शव पानी में बहकर 15 किलामीटर दूर कमसान पुल तक पहुंच गया था, जहां गोताखोरों ने किशोरी के शव को नहर से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।