{"_id":"633d7004dd52c064f644da25","slug":"teenager-drowned-in-kali-river-during-statue-immersion-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशोर ने खुद को बताया तैराक, काली नदी में कूदा और डूब गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशोर ने खुद को बताया तैराक, काली नदी में कूदा और डूब गया
Wed, 05 Oct 2022 05:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Oct 2022 05:22 PM IST
सार
बेवर की टीचर कॉलोनी का रहने वाला किशोर मूर्ति विसर्जन के लिए गया था। इस दौरान वह काली नदी में कूद गया और तैरने लगा। तेज धारा में फंसने के कारण डूब गया।
विज्ञापन
पुल पर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बेवर में विजयदशमी पर नव संवत्सर के समाप्ति के बाद बुधवार को मूर्ति विसर्जन करने गया किशोर काली नदी में डूब गया। बताया गया है कि किशोर नशे में था, जो खुद को तैराक बताकर नदी में कूद गया और काफी देर तक तैरता रहा। लेकिन कुछ देर बाद ही तेज धार में फंसने से किशोर डूब गया। शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक कस्बे के टीचर कॉलोनी से दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए लगभग डेढ़ सौ लोगों का समूह काली नदी पर आया था। जिसमें पीपल वाली गली मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी 17 वर्षीय विजय सक्सेना भी शामिल था। पुल पर पुलिस तैनात थी, जिसने लोगों को नदी में जाने नहीं दिया, लेकिन विजय नदी के दूसरी तरफ से पुलिस से छिपकर चला गया।
विज्ञापन
विजय ने नदी में छलांग लगा दी। जब लोगों ने उसे बाहर निकलने के लिए कहा तो खुद को तैराक बताकर तैरने लगा। कुछ देर तैरने के बाद किशोर नदी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन