फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager died due to electrocution while plugging in a mobile charger

Up: मोबाइल के चार्जर से उतरा करंट, किशोर की मौत; घर में मची चीख पुकार

Sun, 09 Jul 2023 07:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 07:12 AM IST
सार

मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई।  शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
 

विज्ञापन
teenager died due to electrocution while plugging in a mobile charger
मोबाइल चार्जर में फैला करंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में मोबाइल को चार्जर में लगाते समय किशोर बिजली करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में पिता मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य युवक को दुकान का शटर उठाते समय करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। पड़ोसियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुनावली निवासी किशन कुमार के 15 वर्षीय पुत्र रोहित की करंट लगने से मौत हुई है। पिता ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे घर पर मोबाइल को चार्जर में लगाते समय करंट लगा। इससे चीख निकली और जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर हम लोग पहुंचे और गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - क्या थी मजबूरीः ताजमहल पर छोड़ दिया जिगर का टुकड़ा..., कौन थी वो बुर्के वाली; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

शटर में आया करंट 

वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के ही गांव घिलौआ निवासी प्रफुल कुमार शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे दुकान का शटर गिरा रहे थे, तभी करंट लग गया। करंट लगने से अचेत होकर गिर गया। बाद में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां भर्ती करके उपचार किया गया।


ये भी पढ़ें - Girl Suicide Case: शोहदे करते थे ऐसी हरकतें, बेटी ने खत्म कर ली जिंदगी; पिता के इन पांच सवालों ने चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed