फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager died by Train wear headphone During Cross rail line in Mathura

कान में लगी मोबाइल लीड बनी हादसे का कारण, ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

Fri, 26 Jul 2019 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Jul 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teenager died by Train wear headphone During Cross rail line in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
दीपक कान में मोबाइल की लीड लगाकर रेल लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान आ रही ट्रेन की आवाज उसे सुनाई नहीं दी। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि वह साइकिल सही कराने के लिए मिस्त्री के पास जा रहा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।  
विज्ञापन


हाईवे के गांव असगरपुर निवासी दीपक कुमार (18) पुत्र हंसराज वर्तमान में महाविद्या कालोनी में 80 फुटा पर रहता था। गुरुवार की दोपहर साइकिल सही कराने के लिए घर से निकला दीपक बी-फाटक को पार कर रहा था। 
विज्ञापन


कान में लगी मोबाइल फोन की लीड के चलते ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक साड़ी के कारखाने में काम करता था। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि कान में मोबाइल फोन की लीड लगी हुई थी। इसी के चलते ट्रेन की आवाज साइकिल सवार नहीं सुन सका।

पहले भी हो चुके इस प्रकार के हादसे
इस प्रकार के हादसे पहले भी हो चुके हैं। कोसीकलां, राया, गोवर्धन क्षेत्र में भी कान में लीड लगाकर रेलवे लाइन पार करते वक्त युवक ट्रेन से कटकर मर चुके हैं। मरने वालों में युवाओं की संख्या ही ज्यादा रही है। कोसीकलां में तो दो दोस्तों की मौत हो गई थी। कान में लीड लगाकर रेलवे लाइन पर बैठे बातें कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई थी।

यह बरतें सावधानी
रेलवे लाइन पार करते वक्त सावधानी बरतें।
अगर रेलवे फाटक बंद है तो उससे निकलने की कोशिश न करें।
कान में मोबाइल की लीड लगाकर कभी सफर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed