फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager and youth killed in road accidents

गांव अंजनी के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager and youth killed in road accidents
बिछवां, कुरावली। जिले में बुधवार की सायंकाल हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों सड़क दुर्घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं हैं। पहली घटना में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई जबकि दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन ने किशोर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी आनंद उर्फ ललौसी बुधवार की देर रात शहर से बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। उसके साथ गांव निवासी मनीष भी था। बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव अंजनी के पास पहुंची, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आनंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आनंद का शव पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

इधर कुरावली में जीटी रोड स्थित कृषि मंडी समिति के पास बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव महरमई निवासी जय सिंह का 17 वर्षीय पुत्र सतेंद्र बुधवार की शाम पैदल कहीं जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित कृषि मंडी समिति के पास पहुंचा, तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी जेब से निकले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed