{"_id":"61ba304926db5a356214cd7b","slug":"teenage-seducer-caught-agra-news-agr5179352103","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का बहला-फुसलाने वाला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर का बहला-फुसलाने वाला पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। विगत कुछ दिनों से रुकनपुरा निवासी अधेड़ नगला सैंदालाल के किशोर को नौकरी का झांसा देकर बुला रहा था। मामले की जानकारी पर किशोर के परिजन और ग्रामीण सतर्क हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने विगत दो माह पूर्व गांव से लापता दो किशोरों को भी अधेड़ द्वारा अगवा करने की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विगत दो माह पूर्व गांव नगला सैंदलाल से दो किशोर विमल और सुनील घर के बाहर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीणों के साथ ही पुलिस भी दोनों किशोरों की तलाश में जुटी है। इधर, कुछ दिनों से रुकनपुरा निवासी अधेड़, जो मैनपुरी चौराहे पर मीट की दुकान करता है, का गांव के ही एक अन्य किशोर के पास फोन पहुंचा। उसने किशोर को नौकरी का झांसा देकर अपने पास बुलाने लगा।
इस पर किशोर ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने ग्रामीणों व पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिल कर बुधवार का अधेड़ को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह किशोर को गुमराह कर उसके साथ गलत काम करना चाहता था। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पूर्व में लापता दोनों किशोरों को भी आरोपी ने ही अगवा किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।