फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenage girl committed suicide by jumping from sixth floor in Rangji Heights in Agra

Suicide: पहले ईंट से तोड़ा मोबाइल...फिर किशोरी ने छठी मंजिल से लगा दी छलांग, दर्दनाक मौत, वजह हैरान कर देगी

Thu, 27 Apr 2023 07:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 07:37 AM IST
सार

आगरा में रंगजी हाइट्स में एक किशोरी ने छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यहां वह एक घर में रहकर दो बच्चों की देखभाल का काम करती थी। घरवालों ने मालकिन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
teenage girl committed suicide by jumping from sixth floor in Rangji Heights in Agra
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की रात एक किशोरी ने छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। आवाज सुनकर गार्ड व अन्य लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला बूढ़ी का है। यहां के निवासी जूता कारीगर की नाबालिग बेटी कैलाश विहार स्थित रंगजी हाइट्स में सिमी आनंद के फ्लैट में दो बच्चों की देखभाल करती थी। पुलिस ने बताया कि अकेली रहने वाली 62 वर्षीय सिमी आनंद की बेटी और दामाद पंजाब में जॉब करते हैं। बेटी के दो साल और दस साल के बेटे नानी के यहां रहते हैं।

विज्ञापन

तेज आवाज सुन गार्ड और अन्य लोग भागकर पहुंचे

सिमी आनंद ने अपनी देखभाल के लिए एक घरेलू सहायिका कविता (मेड) को रखा हुआ है, जबकि बच्चों को गोविंद की बेटी संभालती थी। शाम तकरीबन सात बजे किशोरी ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। तेज आवाज को सुनकर गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। अपार्टमेंट के लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक सलोनी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाल काटकर लगाई छलांग 

सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसआई हरीश शर्मा छानबीन के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बालकनी में मोटे धागे वाला जाल लगा था। ताकि कोई बच्चा रेलिंग पर चढ़ने के बाद नीचे नहीं गिर जाए। किशोरी ने जाल काटकर नीचे छलांग लगाई थी।

पहले ईंट से तोड़ा मोबाइल

पुलिस ने फ्लैट में काम करने वाली सहायिका कविता से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि किशोरी पहले नीचे गई थी। वह काफी गुस्से में थी। उसने ईंट से पहला अपना मोबाइल तोड़ा। मोबाइल तोड़ने वाली घटना सीसीटीवी में कैद है। उसके बाद वह ऊपर आई। कुछ देर बाद बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कविता ने पुलिस को बताया कि उसका कोई दोस्त था, जिसे लेकर उसके घर पर विवाद हुआ था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed