फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenage complaint against his father in agra

पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंचा 14 वर्षीय बेटा, कही ऐसी बात, पुलिस रह गई दंग

Mon, 16 Sep 2019 01:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Sep 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
teenage complaint against his father in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में अपने पिता की शिकायत लेकर 14 साल के किशोर थाने पहुंचा और बोला, मेरे पिता को जेल भेज दो। उसका आरोप था कि पिता आए दिन शराब पीकर आते हैं। उसकी पिटाई करते हैं। रविवार को भी उसकी पिटाई की। 
विज्ञापन

 
किशोर की बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने उसके पिता को चौकी पर बुलाया। पिता ने अपनी गलती मानी। साथ ही आगे से बेटे की पिटाई नहीं करने को कहा। इसके बाद ही किशोर पिता के साथ गया।
विज्ञापन

 
ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी गाड़ी चालक का बेटा कक्षा 10 में पढ़ता है। वो रविवार को दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। दोपहर में घर वापस आया। पिता ने क्रिकेट खेलने पर उसे डांट दिया। इस पर किशोर ट्रांस यमुना चौकी पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने जाने पर पीटा

उसने आरोप लगाया कि पिता रोजाना शराब पीकर आते हैं। इसके बाद उसकी पिटाई करते हैं। आज भी क्रिकेट खेलने जाने पर पीटा। वो किसी तरह जान बचाकर आया है। अब वो पिता को जेल भिजवाना चाहता है। 

किशोर की यह बात सुनकर पुलिस भी सकते में पड़ गई। उसने पिता के खिलाफ तहरीर भी दे दी। बाद में किशोर की दादी आ गई। उसे समझाने लगी। मगर, वह मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने पिता को बुलाया।

बेटे की बात पर पिता को भी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने आगे से पिटाई नहीं करने का आश्वासन दिया। इस पर किशोर भी मान गया। पुलिस ने भी पिता को समझाकर बेटे के साथ घर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed