फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenage body removed from grave after one month

एक माह बाद पुलिस ने कब्र से निकलवाया किशोर का शव, ये है वजह

Sat, 23 Jun 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Sat, 23 Jun 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
teenage body removed from grave after one month
प्रतीकात्मक तस्वीर
कासगंज जिले में एक माह पूर्व मिले किशोर के शव को पुलिस ने जिलाधिकारी की अनुमति के बाद कब्र से निकालवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत की गुत्थी सुलझ सकेगी।
विज्ञापन


गंजडुंडवारा के गांव गढ़का निवासी अदनान का शव 23 मई को जयधर नहर से बरामद किया गया। इस मामले में उसकी मां परवीन बेगम ने गांव के ही हाफिज व उसके दो अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


मृतक की मां ने कोर्ट में मामला दायर किया। उनके प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज हो जाने के बाद जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां पर भी लगे आरोप

इसी के साथ ही किशोर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से अनुमति लेने के बाद शव को कब्र से निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दूसरी ओर, किशोर के मामा इशरत ने उसकी मां परवीन, आबिद पर हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने हत्या के मामले को देखते हुए थाना पुलिस को मामला दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए। अभी यह मामला दर्ज नहीं हुआ है।

थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किशोर के मामा के प्रार्थना पर कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed