फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teen raped, case booked

किशोरी से किया युवक ने दुष्कर्म

Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
teen raped, case booked
कासगंज। अमांपुर के एक गांव में एक युवक ने किशोरी को बंधक बनाने के बाद सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी 23 दिसंबर को गांव में किसी कार्य से जा रही थी। इसी बीच लोधी पुरा निवासी युवक मगेंद्र मिल गया। उसने किशोरी को अकेला देखकर दबोच लिया और उसे सरसों के खेत में खींच ले गया। किशोरी ने अपने बचाव के काफी प्रयास किए, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसको बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से भाग गया। किशोरी ने जैसे-तैसे अपने को बंधनमुक्त किया और घर पहुंचकर परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। इस जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को आरोपी युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed