फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teej queen will decide today

‘तीज क्वीन’ कौन, फैसला आज

Sat, 01 Aug 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sat, 01 Aug 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
teej queen will decide today
शादी के बाद किचन तक सीमित महिलाओं को अमर उजाला ने ‘तीज क्वीन’ के जरिए उम्मीदों का नया आसमान दिया है। ‘मां तुझे प्रणाम’ शृंखला में देशभक्ति के रंग में डूबे इस कार्यक्रम का ग्रांड फिनाले शनिवार शाम 7 बजे से 15 फाइनलिस्ट के बीच आगरा कालेज मैदान पर होगा। तीज क्वीन का ताज किसके सिर सजे, इसका फैसला पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर करेंगी।
विज्ञापन


फाइनल में पहुंची महिलाओं ने शुक्रवार को आगरा कालेज खेल मैदान में बने मंच पर रिहर्सल किया। ग्रूमिंग सेशन से इनका आत्मविश्वास में बढ़ा। बीते साल की फर्स्ट और सेकंड रनर अप सरल डावर और भावना अरोड़ा गुप्ता ने उनका हौसला बढ़ाया। फाइनलिस्ट को पर्सनालिटी मेंटर एंड मेकअप आर्टिस्ट शिखा डेविड, खजानी इंस्टीट्यूट की शिवानी मिश्रा, मॉडल अंशिका सक्सेना ने कैटवाक समेत प्रतिभा और निखारने के लिए प्रशिक्षण दिया। इस प्रतियोगिता की विजेता को मिलेगा 10 हजार रुपये का पुरस्कार, जबकि फर्स्ट रनर अप को 5100 और सेकंड रनर अप को 3100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन के मुख्य प्रायोजक इनफिनिटी ग्रुप कृष्ण भूमि, सह प्रयोजक ईएमआई फ्री कार, आरजीपीजी ग्रुप हैं। 92.7 बिग एफएम, अर्पित वीडियो, द ग्रांड इम्पीरियल, अशोक ग्रुप कॉसमॉस मॉल, एलेक्स एडवरटाइजर, इन डिजिटल मून टीवी पार्टनर हैं। 
विज्ञापन


प्रवेश पास अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल, खजानी इंस्टीट्यूट निकट करगिल पेट्रोल पंप सिकंदरा-बोदला रोड और आहार रेस्टोरेंट संजय प्लेस से मिलेंगे।

ये रहीं फाइनलिस्ट
सोनल भाटिया, सुहाना कुंदलानी, प्रभा चौधरी, अंजलि अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, तनु जैन, शेफाली जैन, तनु गोयल, शालिनी कैम, दिव्या सिंह, सीमा वर्मा, लक्ष्मी सिंह, डॉली गुप्ता, मनीषा शर्मा, निधि पचप्रिवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed