{"_id":"63163d890ba54a3ade7d67ec","slug":"teasing-kasganj-news-agr5458529191","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपियों पर लगेगा गुंडा एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपियों पर लगेगा गुंडा एक्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ढाई माह पूर्व एक गांव से महिलाएं बालिकाएं कलश विसर्जन के करने के लिए हजारा नहर पर आई थीं। यहां महिलाओं व बालिकाओं से छेड़छाड़ की गई थी। विरोध पर मारपीट व लूटपाट की भी हुई थी। इस मामले में 8 नामजद व एक अज्ञात के केस दर्ज है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने में जुटी है।
घटना 16 जून की है। आरोप है कि विसर्जन के दौरान स्नान करते समय पास के गांव के कुछ आरोपियों ने उनका वीडियो बनाया और छेड़छाड़ की। उनकी चीख पुकार सुनकर लोगों ने विरोध किया तो आरोपी चले गए। जब ट्रैक्टर से वापस होने लगे तो नगला पट्टी पहुंचने पर उनके ट्रैक्टरों को आरोपियों ने रोक लिया। यहां हमला कर मारपीट करते हुए लूटपाट की गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना ढोलना पर कासगंज अतरौली मार्ग को तीन घंटे तक जाम किया था। मामले में सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई है। पुलिस आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने में जुटी है। रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।