{"_id":"60f313c78ebc3e69097d797a","slug":"team-that-went-to-check-electricity-in-mandhata-was-beaten-up-tahrir-mainpuri-news-agr500233591","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांधाता में बिजली चेकिंग करने गई टीम को पीटा, तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांधाता में बिजली चेकिंग करने गई टीम को पीटा, तहरीर
विज्ञापन
मैनपुरी। नियमित अभियान के तहत एक गांव में चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने टीम को पीटने के साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में विद्युत निगम के कर्मचारियों की ओर से 13 नामजद लोगों के खिलाफ बरनाहल थाने में तहरीर दी गई है।
विद्युत निगम द्वारा बकाया बिल वसूल करने और बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को सुबह 11 बजे के करीब विद्युत निगम की एक टीम बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव मांधाता पहुंची। इसमें टीजी-2 अरुण कुमार, लाइनमैन कपूर बाबू, कुलदीप, अमित कुमार, मुहम्मद हुसैन और रामाधार आदि शामिल थे। टीम ने गांव में बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेदित करना शुरू कर दिया। इसी दौरान गांव के ही 13 लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने टीम को खूब पीटा।
किसी तरह टीम के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने पिटाई के दौरान अमित और रामधार को पकड़ लिया। उन्हें जान से मारने की धमकी देने के साथ ही गालियां दीं। किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे स्टाफ ने थाना बरनाहल में 13 नामजद लोगों के विरुद्घ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है। हालांकि शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा सकी।