फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Team Papa demonstrated In  name of re-admission fees in convent school

Agra: ये तो मनमानी है...कॉन्वेंट स्कूल में पुन: प्रवेश के नाम पर फीस, टीम पापा ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Mar 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 09:15 AM IST
सार

कॉन्वेंट स्कूल में पुन: प्रवेश के नाम पर फीस वसूली जा रही है। इसका विरोध करते हुए टीम पापा ने स्कूल के बाहर प्रर्दशन किया। 
 

विज्ञापन
Team Papa demonstrated In  name of re-admission fees in convent school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में घटिया स्थित काॅन्वेंट स्कूल के गेट पर सोमवार को हंगामा हुआ। यहां कुछ अभिभावक यूकेजी से कक्षा 1 में प्रोन्नति पर पुन: प्रवेश फीस लिए जाने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


अभिभावकों ने पुन:प्रवेश के लिए फीस के रूप में 22 हजार 530 मांगने की शिकायत प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस (पापा) से की थी। पापा के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन के साथ अभिभावक स्कूल के गेट पर पहुंचे तो उनको प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। दीपक सिंह सरीन ने बताया कि घटिया पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ वह स्कूल प्रधानाचार्य के पास वार्ता के लिए पहुंचे। जहां बताया गया कि प्रवेश शुल्क के साथ पहली तिमाही की फीस भी शामिल है।
विज्ञापन


पुन: प्रवेश शुल्क पर बैन की बात बताने पर स्कूल प्रशासन ने ऐसा कोई आदेश न होने की बात कही। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि अगर कोई आदेश होगा तो संस्थान प्रवेश शुल्क के रूप में ली जा रही धनराशि को अभिभावकों को वापस कर देगा। इसके बाद पापा संस्था ने मुख्य विकास अधिकारी के यहां पुन: प्रवेश शुल्क लेने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया। इस दौरान अतुल शाक्य, शैलेंद्र सिंह, अरुण वर्मा, दीपक वर्मा, अभय मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed