{"_id":"6138f2708ebc3e2c206c2720","slug":"team-of-doctors-reached-ganeshpur-20-people-found-suffering-from-viral-fever-kasganj-news-agr506857040","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनेशपुर में पहुंची चिकित्सकों की टीम, 20 लोग वायरल बुखार से पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गनेशपुर में पहुंची चिकित्सकों की टीम, 20 लोग वायरल बुखार से पीड़ित मिले
विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडवारा के गनेशपुर में पहुंची स्वास्थ्य टीम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करती
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा(कासगंज)। कस्बे के गनेशपुर में बुखार से हुई मौतों के बाद हड़कंप की स्थिति है। बुधवार को गंजडुंडवारा से चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंची। जहां मरीजों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान गांव में 20 लोग वायरल बुखार से पीड़ित पाए गए। कोई डेंगू और मलेरिया का मरीज नहीं मिला। एक संदिग्ध डेंगू पीड़ित परिवार के तीन लोगों की डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
गनेशपुर में बुखार के कहर ने तीन लोगों की जान ले ली, लेकिन बुखार की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। एक मरीज की मौत का कारण डेंगू बुखार बताया गया, लेकिन स्वास्थ्य टीम किसी को भी डेंगू का शिकार नहीं मान रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और लोगों का परीक्षण किया। जांच में मलेरिया की 80 तथा डेंगू की 10 जांचें की गईं। इन मरीजों में 20 लोग बुखार के शिकार निकले।
जिन्हें चिकित्सकों ने वायरल बुखार बताया। जांच टीमों ने गांव में लोगों की सेहत का परीक्षण करने के उपरांत उन्हें दवाईयां दीं। बुखार, दर्द के अलावा खुजली के मरीजों को भी दवाईयां दी गईं। सचल एंबुलेंस के पहुंचने के बाद परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई। डा. सुभाष यादव ने मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट अजीत सोलंकी ने दवाईयां वितरित कीं। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गनेशपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजकर परीक्षण कराया गया है। किसी भी मरीज की मौत डेंगू बुखार से नहीं हुई है। परीक्षण में डेंगू और मलेरिया के रोगी नहीं मिले हैं। तीन संदिग्ध लोगों की डेंगू की जांच पाई गई है। यदि वे डेंगू पॉजीटिव पाए जाते हैं उतना इलाज जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में किया जाएगा- डा. मुकेश, चिकित्साधीक्षक, गंजडुंडवारा