{"_id":"631ef99b21187a44260925c4","slug":"teachers-will-get-leave-after-seeing-the-track-record-know-what-is-new-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक रिकॉर्ड देख कर मिलेगी शिक्षकों को छुट्टी, जानें क्या है नया नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक रिकॉर्ड देख कर मिलेगी शिक्षकों को छुट्टी, जानें क्या है नया नियम
Mon, 12 Sep 2022 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:50 PM IST
सार
शिक्षक द्वारा पिछले दिनों ली गई छुट्टियों को देखा जाएगा। कारण सही लगने पर ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी, अन्यथा की स्थिति में आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
teacher demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को अब आसानी से अवकाश नहीं मिलेगा। न ही वे सिर्फ व्हाट्सएप पर मैसेज डालकर ही छुट्टी पर जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें बाकायदा ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा, उनका ट्रैक रिकार्ड देखकर ही छुट्टी स्वीकृत होगी, तभी वह जिला छोड़ पाएंगे।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को छुट्टी देने को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी सख्त हैं। वह शिक्षकों के छुट्टी के आवेदन स्वीकृत करने से पहले उनका ट्रैक रिकॉर्ड जांच रहे हैं। जिन शिक्षकों के बताए कारण सही हैं उन्ही के प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जा रहे हैं।

अगस्त में आए लगभग तीन हजार आवेदन
स्थिति यह है कि अगस्त माह में प्राप्त विभिन्न प्रकार की छुट्टियों के तीन हजार से ज्यादा आवेदनों में से उन्होंने सिर्फ 30 से 35 को ही स्वीकृति दी है बाकी को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन