फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers services terminated in kasganj

92 शिक्षकों की सेवाएं होंगी समाप्त

Wed, 11 Sep 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
teachers services terminated in kasganj
कासगंज। एसआईटी (विशेष जांच दल) के निशाने पर चल रहे वर्ष 2004-05 में आगरा विश्वविद्यालय से बीएड करने के बाद नौकरी पाने वाले 92 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त होंगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अब शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2004-05 में बीएड करने वाले 92 शिक्षक एसआईटी की सूची से मिलान हो जाने के बाद विभाग ने इनको नोटिस जारी करके पक्ष जाना। शिक्षकों ने जो नोटिस दिया उससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ। विभाग ने इन शिक्षकों पर कार्रवाई करने के लिए शासन से दिशा निर्देश मांगे।
विज्ञापन

अन्य जनपदों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं, जिससे जनपद के शिक्षकों पर भी ऐसी ही कार्रवाई की तलवार लटकी हुई थी। शासन से हरी झंडी मिल जानेे के बाद शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त करने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग सेवा समाप्त होने से पहले इन शिक्षकों को एक और नोटिस जारी करेगा। सेवाएं समाप्त की संभावना को देखते हुए शिक्षकों में खलबली मची हुई है। वे अपनी नौकरी बचाने के लिए जुगाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ माह से लापता एक शिक्षिका
एसआईटी की जांच सूची में शामिल शिक्षिका प्रियंका नौ माह से लापता है। शिक्षिका ने अपना अंतरजनपदीय स्थानांतरण भी करा लिया, लेकिन शिक्षा विभाग ने शिक्षिका को रिलीव नहीं किया। इसके बाद शिक्षिका दिसंबर माह से अचानक अपने तैनाती विद्यालय से लापता हो गई। शिक्षिका को नोटिस भी भेजे गए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

एसआईटी की जांच सूची में चिंहित किए गए 92 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। शासन से हरी झंडी मिल जाने के बाद विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
-अंजली अग्रवाल बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed