फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers say, university is accused, we are innocent

‘गुनाह यूनिवर्सिटी ने किया, तो सजा हमें क्यों’

Mon, 23 Nov 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Mon, 23 Nov 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
teachers say, university is accused, we are innocent
डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी की जाली मार्कशीट के सहारे सहायक अध्यापक की नौकरी पाने वाले 4,500 युवकों में से 20 ने एसआईटी के सामने पेश होकर अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। इनमें से 10 लोगों ने कहा कि जाली मार्कशीट में सारी गलती कॉलेज और यूनिवर्सिटी की है।
विज्ञापन

उन्हें तो मार्कशीट जाली होने का पता भी एसआईटी का नोटिस आने के बाद चला है। एसआईटी ने अभी 500 शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने बीएड की जाली मार्कशीट के दम पर सहायक अध्यापक की नौकरी पाई है।
विज्ञापन

बयान देने वाले शिक्षकों में से दस बैंक ड्रॉफ्ट की कॉपी लेकर पहुंचे थे। केस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन शिक्षकों ने खुद को बेकुसूर बताया। उनका कहना था कि उन्होंने बाकायदा निजी कॉलेज में दाखिला लिया था। किसी को मैनेजमेंट कोटे में सीट मिली तो किसी को रिजर्व कैटेगिरी में।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज ने उनसे जो पैसा मांगा, वह ड्राफ्ट से दिया। उसकी ही कापी लाए हैं। उन्होंने बीएड की परीक्षा देने का भी दावा किया। उनका कहना था कि उन्हें एसआईटी की जांच शुरू होने के बाद पता चला कि निजी कालेजों ने जाली मार्कशीट दी। लेकिन तब यह आभास नहीं था कि उनकी मार्कशीट भी जाली है।
उधर, एसआईटी ने इन्हें आरोपी बनाने की तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि इन शिक्षकों की मार्कशीट का ब्योरा यूनिवर्सिटी के गोपनीय चार्ट में तो दर्ज मिला था लेकिन न कापियां मिली थीं, न ही एनरोलमेंट नंबर। जांच में पाया कि इन्हें जाली मार्कशीट देकर ब्योरा गोपनीय चार्ट मेें दर्ज कराया गया।
एसआईटी इन सभी शिक्षकों को बर्खास्त कराकर इन्हें आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि 83 निजी कालेजों ने आवंटित सीटों से अधिक दाखिले देकर जाली मार्कशीट तैयार कराई थीं। इसके बाद बगैर दाखिले दिए मार्कशीट बेची गई।

हाईकोर्ट में सुनवाई आज
इस मामले में उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश की अदालत में सोमवार को सुनवाई होनी है। इस पर यूनिवर्सिटी की नजरें हैं। एसआईटी ने हाल में ही केस दर्ज किया है, जिसमें यूनिवर्सिटी के अधिकारी आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed