फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers protest demand for old pension yojana in mainpuri

पुरानी पेंशन के लिए सड़क से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन, शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी

Tue, 22 Jan 2019 11:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jan 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
teachers protest demand for old pension yojana in mainpuri
विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने सड़क से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए ईशन नदी पुल पर लगाया जाम। 166 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गिरफ्तार के लिए एसडीएम को पत्र सौंपा। महिलाओं की संख्या अधिक होने के कारण जिला प्रशासन उन्हें जेल नहीं भेज सका और तिकोनिया पार्क से ही उन्हें निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई।

विज्ञापन

  
सोमवार को संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली के लिए किशनी व जागीर ब्लॉक से आंदोलन शुरू किया। सैकड़ों शिक्षकों ने जुलूस में प्रतिभाग किया। ईशन नदी पुल पर पहुंचकर शिक्षकों ने जाम लगा दिया। यहां एक घंटे तक जाम के हालात रहे। 
विज्ञापन


इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर 120 शिक्षकों व 46 शिक्षिकाओं ने प्रांतीय मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह व जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह, ब्लॉक किशनी अध्यक्ष वैभव के संयुक्त नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एसडीएम सदर ने निजी मुचलके पर रिहा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक शिक्षिकाओं की भारी भीड़ के आगे प्रशासन के हाथ पैर फूल गए महिलाओं की संख्या देखकर आनन फानन में महिला पुलिस का भी इंतजाम किया। इसके अतिरिक्त सीओ मैनपुरी के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मी जुलूस के साथ आगे पीछे चलते रहे।

गिरफ्तारी देने वालों में महेंद्र प्रताप सिंह, सत्यवीर सिंह, केपी सिंह, वैभव यादव, शिव कुमार, फरीदा नाहिद, गरिमा यादव, सोनू यादव, साक्षी, महालक्ष्मी, सरोजनी, निर्मला, छंगो देवी, योगेश यादव, मुकेश चंद्र, सुरेंद्र पाल सिंह, रामसेवक वर्मा, अशोक कुमार, सुनील ब्रह्मचारी, सचेंद्र चौहान, अम्बुज  कुमार, श्रवण कुमार, आदि शामिल थे।  

एक देश में दो कानून नहीं चलेंगे  

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशमंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जहां एक ओर अल्प समय के लिए बने जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन मिलती है, वहीं दूसरी ओर पूरे जीवन सरकार की सेवा करने वाले शिक्षक कर्मचारियों को नई पेंशन दी जाती है। एक देश में दो तरह के कानून नहीं चलने दिया जाएगा। 

जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी है, जिसे हर कीमत पर लेकर रहेंगे। किशनी ब्लॉक अध्यक्ष वैभव यादव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन देखता रहा तमाशा  

शिक्षकों ने ईशन नदी पुल पर करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा काटा। इस दौरान पुल के दोनों तरफ जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग परेशान रहे, लेकिन जिला प्रशासन चाहकर भी जाम को नहीं खुलवा सका। शिक्षक-शिक्षिकाएं इतने उत्तेजित थे कि पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed