{"_id":"6ae38a92144e59b7f00ffe80","slug":"teachers-from-agra-broke-a-24-year-old-record-and-secured-the-first-position-agra-news-c-421-1-ag11012-20466-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा के शिक्षकों ने 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा के शिक्षकों ने 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
27वें एडवेंचर कैंप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आगरा के शिक्षकों की टीम।
कागारौल। उत्तराखंड के शीतलाखेत, अल्मोड़ा में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में 24 से 28 अक्तूबर तक आयोजित 27वें एडवेंचर कैंप में आगरा के शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब्दुल रहमान के नेतृत्व में आगरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।
कस्बा निवासी शिक्षक अब्दुल रहमान ने बताया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा डॉ. राकेश सिंह के आदेश तथा डायट मेंटर मनोज कुमार वार्ष्णेय के निर्देशन में शिक्षकों ने कैंप में प्रतिभाग किया। इस दौरान साइकिलिंग, जिपलाइन, निशानेबाजी, तीरंदाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। आगरा की टीम ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप में प्रथम स्थान प्राप्त करने की घोषणा कार्यक्रम के मुखिया त्रिवेंद्र ने की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आगरा की टीम ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता पर आधारित दो नाटकों का मंचन किया। रामकिशोर के निर्देशन में प्रस्तुत बालिका शिक्षा पर आधारित नाटक में अब्दुल रहमान ने लाजो नामक मां की भूमिका निभाई, जबकि लक्ष्मीनारायण गोयल ने शिक्षक और अरविंद कुमार यादव ने आशा की भूमिका अदा की। मानवेंद्र और शिवकुमार ने लड़का-लड़की की भूमिका निभाकर बालिका शिक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन
साहसिक गतिविधियों में अव्वल रहे दिनेश सिंह चाहर
साहसिक गतिविधियों में दिनेश सिंह चाहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में रामकिशोर, अरविंद कुमार यादव, दिनेश सिंह चाहर, लक्ष्मीनारायण गोयल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कागारौल प्रथम के रामनिवास, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिठौरी के सत्यपाल, गढ़ी मोरा के मानवेंद्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोझौली के शिवकुमार, सुरेंद्र, रश्मि सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।