फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TEACHERS FOUND ABSENT, SALLARY WILL DEDUCTED

शिक्षण कार्य में लापरवाही पर सात शिक्षकों का वेतन काटा

Wed, 02 Mar 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
TEACHERS FOUND ABSENT, SALLARY WILL DEDUCTED
मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह ने बुधवार को जागीर और करहल विकास खंड के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाएं शिक्षण कार्य में रुचि लेते नहीं पाए गए। बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बीएसए कमल सिंह बुधवार को सुबह 9:30 बजे जागीर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिगवां पहुंचे। यहां निरीक्षण के समय शिक्षिका कमलेश कुमारी, विमला देवी अनुदेशक सुमन उपस्थित थे, लेकिन शिक्षण कार्य की बजाय एक जगह बैठे बातें करते मिले। छात्र उपस्थिति रजिस्टर भी तैयार नहीं किया गया था। इस पर बीएसए ने नो वर्क नो पे के तहत उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। यहां से बीएसए 10:20 बजे करहल विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय उदना डांडा पहुंचे, यहां निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक संध्या शाक्य, सहायक अध्यापक शशीकांत अनुपस्थित थे। प्रतीक कुमार और कमल पांडेय मैदान में खड़े बातें कर रहे थे। बीएसए कक्षा कक्ष में पहुंचे तो यहां बच्चों को कोई कार्य नहीं दिया गया था। बीएसए ने अनुपस्थित प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के साथ ही कार्य न करने वाले सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। यहां से बीएसए करहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कुरसारा पहुंचे, यहां निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र धनपाल सिंह अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षामित्र का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। यहां के बच्चों को 10:30 बजे तक दूध नहीं दिय गया था। इस पर प्रधानाध्यापिका मोहिनी यादव को चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed